एक किसान के दो लड़के थे। छोटे लड़के का नाम राम था। वह बहुत दयालु और दूसरों की मदद करने वाला व्यक्ति था।
लेकिन किसान उसके खर्चिले व्यवहार के कारण बडा परेशान था। एक दिन किसान ने तंग आकर राम को घर से निकाल दिया।
फ़िर राम जंगल के रास्ते से शहर जा रहा था तभी उसे किसी के चिल्लाने की आवाज़ सुनाई दी। वह आस-पास देखने लगा तभी उसे एक कुआं नजर आया जिसमे से बचाओ बचाओ की आवाजें आ रही थी।
जब राम ने उस कुएं में झाँक कर देखा तो....
उसमे एक शेर, बंदर, सांप और एक आदमी दिखाई दिया। तभी शेर बोला कृपया हमें बाहर निकालो लेकिन तुम इस धूर्त आदमी को बाहर मत निकालना। ये तुम्हारे सब काम बिगाड़ देगा। लेकिन राम ने उसकी बात नहीं सुनी और उसने सभी को बाहर निकला दिया।
तब बंदर बोला जब भी तुमको भूख लगे तो मुझे पुकारना और फिर सांप बोला कि अगर तुम्हें किसी को दसवाना हो तो मुझे बोलना। इतना कहकर वो दोनो वहां से चले गए और शेर बोला कि अगर तुम्हें धन की जरुरत हो तो मुझे बता देना,
फिर राम उस आदमी के साथ नगर जाने की तैयारी करने लगा।...... ✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻
👉🏻आपने पढ़ा की राम ने क्या कर्म किया है जिसका फल उसे जरूर मिलेगा और उसे क्या फल मिलेगा उसके लिए 👈🏻👉🏻
इस कहानी का पार्ट 2 जरूर पदना और आपको कहानी अच्छी लगी हो तो इसे अपने सभी दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ शेयर करें , धन्यवाद।
