COVID-19 (कोरोना) Part-2. ( Corona poem / Vaccination Part 2) # doctors # corona # vaccine

 ए कोरोना ए कोरोना...
संबंध तुझसे जोड़ लिया है,
ध्यान तेरी तरफ मोड़ लिया है।

सामना करेंगे मिलकर तेरा,
जमा लिया ,जो तुमने डेरा।

 ए कोरोना ए कोरोना...
बहुत हुई तेरी मनमानी,
सबने यही है ठानी,
मास्क, सेनेटाइजर और वैक्सीन लेकर,
जान है बचानी।

ए कोरोना ए कोरोना....
हो लिया जो भी था होना,
अब किसी को कुछ नहीं खोना।

सभी डॉक्टर्स और टीम को,
करते हैं सलाम,
जो दिन-रात करते हैं, 
लोगों की जान बचाने का काम।

वैज्ञानिकों ने भारत में,
वैक्सीन है बनाई,
फिर भी न जाने कुछ लोगों ने ,
वैक्सीन क्यों नहीं लगवाई।

यही अपिल है सबसे
वैक्सीन लगवाये जल्दी से
अफवाहों से बचे और बचायें,
वैक्सीन लेकर कोरोना को दूर भगायें।


मुझे आशा है कि आपको ये पोस्ट पसंद आई होगी , तो इसे अपने सभी दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ शेयर करें , और इससे भी बेहतर पोस्ट के लिए हमें फॉलो करें, धन्यवाद।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.