शिक्षक दिवस (teacher's day) कब और क्यों मनाया जाता है ? ( Why and when we celebrate the Teachers day )


शिक्षक दिवस दुनिया के 100 से ज्यादा देशों में  मनाया जाता है, लेकिन अलग-अलग तारीखों पर।  भारत में शिक्षक दिवस 5 सितम्बर को मनाया जाता है जबकि अंतर्राष्ट्रीय शिक्षक दिवस(World Teachers Day) का आयोजन 5 अक्टूबर को होता है। 
    भारत में शिक्षक दिवस 5 सितंबर को, देश के पहले उप-राष्‍ट्रपति और भूतपूर्व राष्ट्रपति डॉ॰ सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के जन्मदिवस पर मनाया जाता है।
   राधाकृष्णन जी का जन्म  5 सितंबर 1888 को तमिलनाडु के तिरुमनी गांव में एक ब्राह्मण परिवार में हुआ था। राधाकृष्णन जी का मानना था कि शिक्षा के द्वारा ही मानव मस्तिष्क का सदुपयोग किया जा सकता है,इसलिए विश्व को एक ही इकाई मानकर शिक्षा का प्रबन्धन करना चाहिए। राधाकृष्णन जी  जिस भी विषय को पढ़ाते थे, पहले स्वयं उसका गहन अध्ययन करते थे। वे गम्भीर विषय को भी ,अपनी शैली से सरल और रोचक बना देते थे। उन्होंने अपने छात्रों से जन्मदिन को शिक्षक दिवस के रूप में मनाने की इच्छा जताई थी। इसलिये इनके जन्मदिवस को 'शिक्षक दिवस' के रूप मे मनाते है। 
   1954 में उन्हें उनकी महान दार्शनिक व शैक्षिक उपलब्धियों के लिये देश का सर्वोच्च अलंकरण भारत रत्न प्रदान किया गया और 17 अप्रैल 1975 को चेन्नई में राधाकृष्णन जी का निधन हो गया। 

हमारी जिंदगी में जिस तरह माता-पिता अहम रोल निभाते हैं, ठीक उसी प्रकार शिक्षक यानी टीचर की भी महत्वपूर्ण भूमिका होती है।  टीचर ज्ञान देने के साथ इस काबिल बनाते हैं कि व्यक्ति आगे चलकर समाज में सिर उठाकर चल सके. इसलिए, हमें अपने गुरु एवं टीचर्स का हमेशा आदर एवं सम्मान करना चाहिए। 
Once again Happy Teacher's day to all india teachers.

मुझे आशा है कि आपको ये पोस्ट पसंद आई होगी , तो इसे अपने सभी दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ शेयर करें , और इससे भी बेहतर पोस्ट के लिए हमें फॉलो करें, धन्यवाद।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.